झाबुआ – सांसद खेल महोत्सव-2025 के प्रथम दिन बालिका वर्ग में रस्सा-कस्सी एवं बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खेलों को प्रोत्साहन देने एवं इसके माध्यम से अधिकाधिक लोगो को जोड़कर खेलों से शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति का संचार करने के उद्देश्य से देशभर में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में क्षेत्रीय सांसद अनिता नागरसिंह चौहान द्वारा जिले में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव-2025 का आयोजन 17 नवंबर, सोमवार से शुरू हुआ। प्रथम दिन राजगढ़ नाका गरबा ग्राउंड पर बालिका वर्ग के लिए रस्सा-कस्सी एवं बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर की टीमों ने हिस्सा लेकर दोनो प्रतियोगिता में अपने दम-खम और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया ।
कार्यक्रम संयोजक भायजुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान ने बताया कि 17 नवंबर, सोमवार सुबह 10 बजे सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक मनोज अरोड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरू भूरिया, जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटिला, वरिष्ठ पार्षद पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद बामनिया एवं धीरज बुदेंला कल्याणपुरा आदि मंचासीन रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वतीजी की तस्वीर पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलन किया। बाद नारियल बदारकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर में खेलों को दे रहे प्रोत्साहन इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अनिता चौहान ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देश और प्रदेश में खेलों को लगातार प्रोत्साहन दे रहे है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया के तहत देशभर में खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में रतलाम लोकसभा के तीनों जिले झाबुआ, आलीराजपुर एवं रतलाम में भी खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोग, विशेषकर युवा वर्ग खेलों से अधिकाधिक संख्या में जुड़कर स्वस्थ और फिट रह सके। भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने बताया कि खेलों से हमारा मनोरंजन होने के साथ शारीरिक और मानसिक स्फूति का भी संचार होता है। पारंपरिक खेलों रस्सी, कबड्डी, मैराथन दौड़ आदि खेलने से शारीरिक कसरत और व्यायाम भी होता है। यह खेल प्राचीन समय से खेले जा रहे है। रस्सी-कस्सी में जिले की 16 टीमों ने लिया भाग अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद सर्वप्रथम बालिका वर्ग में रस्सा-कस्सी का आयोजन हुआ। जिसमंे विभिन्न स्कूल, कॉलेज और छात्रावास की बालिकाओं ने भाग लेते हुए रस्सा-कस्सी में अपनी शक्ति और क्षमता का प्रदर्शन किया। रस्सी को दोनो ओर से निर्धारित समय में खींचा गया। रस्सा-कस्सी में प्रथम जय बजरंग व्यायाम शाला की बालिकाएं रहीं एवं द्वितीय स्थान बालिका संयुक्त सीनियर छात्रावास क्रमांक-1 झाबुआ की बालिकाओं ने प्राप्त किया। विजेता एवं उप-विजेता टीम को सांसद अनिता चौहान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने ट्राफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम इसके पश्चात् बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जिले की करीब 22 टीमों ने हिस्सा लेकर कबड्डी में अपना दमखम दिखाया। यह प्रतियोगिता देर शाम करीब 6.30 बजे तक चली। जिसमें विजेता एवं उप-विजेता रहने वाली टीम को अतिथियों ने ट्राफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया। दर्शकों ने दोनो खेलों में खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया। इनका रहा विशेष सहयोग रस्सा कस्सी एवं कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष सहयोग जिला क्रिड़ा अधिकारी कुलदीप धाबाई के नेतृत्व में मनोज पाठक, नरेशराज पुरोहित, अमजद खान, लालसिंह अजनार, अवलोक शर्मा आदि ने प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री दीपेश सकलेचा ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, उपाध्यक्ष मितेश गादीया , मंडल महामंत्री राजेश थापा, मंडल मंत्री राज थापा आदि उपस्थित रहे । अंत में आभार कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान ने माना।