झाबुआ – मंगलवार को जनसुनवाई में राणापुर ब्लाक की कई पंचायतों के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री उज्वला योजना 2021/22 में मिलने वाली गैस टंकी चूल्हे , तुलसी इंडियन गैस एजेंसी राणापुर द्वारा नहीं दिए जाने को लेकर जनसुनवाई में शिकायती आवेदन दिया और योजना अंतर्गत लाभ दिलाने की मांग की ।
राणापुर ब्लाक की कई पंचायतों से महिला व पुरुष प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत तुलसी इंडिया गैस एजेंसी राणापुर द्वारा गैस टंकी नहीं दिए जाने को लेकर जनसुनवाई में आवेदन दिया । आवेदक अमना पति रतन डामोर, सुमी भारत डामोर, खेतू पति सेना डामोर, हिना दीवान डामोर, रेखा केगुसिंह भूरिया, लल्ली वेस्ता राठौड़, काली कांतू मंडोद, धानकी पीशु भाबर, सुमी खीमा बरिया, म्हारा मेसु, सरपी मेसू कमीता मांगू डामोर, इंद्रा पप्पू सिंगाड़, लच्छू सिंगाड़, रमा सिंगाड, जोखि पूंजिया मेडा, मनु हिन्दू मेडा, किरण मुकेश मेडा, जाहमा प्रेम डामोर, सागू सोमजी डामोर, रेखा प्रवीण डामोर मनता दिनेश डामोर राली कसना बरिया, सविता सुभाष डामोर, रतनी जांगू भूरिया और भी कई महिलाएं हैं आदि ग्रामीण ग्राम पंचायत भांडाखेड़ा, ग्राम पंचायत लम्बेला ओर अन्य ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन ने बताया कि हम ग्रामीणजन ब्लॉक रानापुर के निवासी हैं राणापुर ब्लॉक की 47 पंचायतों के ग्रामीणजन जिनमें लगभग 3000 से अधिक ग्रामीण परिवारजन को 2021/22 से आज 18/11/2025 तक तुलसी इंडियन गैस राणापुर के संचालक द्वारा कॉल करके बुलाया गया और अंगूठे लगवा लिए , लेकिन गैस टंकियां नहीं दी गई। कई बार गैस एजेंसी पर जाने के बाद भी गैस एजेंसी के संचालक ने हमे आज तक गैस टंकी नहीं दी । वही कई को तो 5kg की टंकी देकर उनका टारगेट पूरा कर रहे हैं । यह भी बताया कि सभी ग्रामीणजन को वर्ष 2021/22 से आज दिनांक 18/11/2025 तक प्रधानमंत्री उज्वला योजना की गैस टंकियां इंडियन गैस एजेंसी राणापुर के संचालक द्वारा नहीं दी जा रही है । ग्रामीणों ने योजना अंतर्गत गैस टंकियां दिलवाने की बात कही ।