झाबुआ

पीएचई विभाग द्वारा शासन हित में…. वेस्ट फार बेस्ट… के तहत स्वस्थ पहल

Published

on

झाबुआ – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा शासन हित को ध्यान में रखते हुए…वेस्ट फार बेस्ट ….के तहत स्वस्थ पहल की गई तथा विभाग में वर्षो से रखे हुए अनुपयोगी सामान का उपयोग करते हुए स्टाप डेम के लिए लोहा शट्टर बनाए जा रहे हैं ।‌ 

जानकारी अनुसार झाबुआ ब्लॉक के खेड़ी व राणापूर ब्लाक के टांडी में बैराज में पानी रोकने को लेकर के लिए कड़ी शट्टर की आवश्यकता है । पीएचई विभाग ने शासन हित को ध्यान में रखते हुए विभाग में वर्षो से रखे हुए पुराने व जंग लगे हुए अनुपयोगी पाईप का उपयोग करते हुए लोहा शट्टर का निर्माण किया जा रहा है । पीएचई विभाग द्वारा पुराने व अनुपयोगी हैंडपंप पाईप से साइज 6 x 4 फीट के लोहा शट्टर बनाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा अनुपयोगी पाईप की फ्रेम बनाकर उसके उपर लोहा चद्दर वेल्डकर व मजबूती के लिए पाईप के ही सपोर्ट लगाए गए हैं। वही तकनीकी तौर पर पानी रोकने के लिए लकड़ी की कड़ी शट्टर लगाई जाती है लेकिन लकड़ी पानी में सड़-गल जाती है व कई बार पानी में बह जातीं हैं । इसलिए विभाग ने हैंडपंप से निकले पाईप , जो अनुपयोगी है और जो जंग लगे हुए हैं और विभाग द्वारा उन अनपयोगी पाईप से लोहा शट्टर बनाने के काम में लिए जा रहे हैं जिससे पाईप का उपयोग भी हो गया व शासन हित में शट्टर की लागत भी कम हो गई । साथ ही इन शट्टर की उपयोगिता भी लंबे समय तक रहेगी ।‌ इस तरह पीएचई विभाग द्वारा ….वेस्ट फार बेस्ट….. के संदेश को प्रतिपादित किया ।

Trending