राष्ट्रीय खिलाड़ी बालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला महिला थाना प्रभारी पर रुपए लेकर आरोपी को बचाने का आरोप पीड़ित परिवार की नहीं हो रही सुनवाई – सरकार के दावे हुए खोखले साबित
झाबुआ। जिले में राष्ट्रीय स्तर की बालिका खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी महिला थाना प्रभारी शर्मीला चौहान द्वारा कार्रवाई करने के बजाय कथित रूप से रुपये लेकर आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है।
परिवार का कहना है कि वे कई दिनों से न्याय की गुहार लेकर थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इतने संवेदनशील मामले में लापरवाही और कार्यवाही न होने से परिवार सदमे में है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली बेटियाँ भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम बालिकाओं की सुरक्षा का क्या होगा? मध्य प्रदेश सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावे इस मामले में पूर्णतः खोखले साबित हो रहे हैं।
परिवार ने कलेक्टर, एसपी और उच्च अधिकारियों से तत्काल निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि आरोपी को सजा मिले और पुलिस पर लगे आरोपों की जांच हो सके।