झाबुआ

कलेक्टर नेहा मीना का नेतृत्व बना मिसाल, SIR अभियान में झलक रही सशक्त प्रशासनिक कार्रवाई

Published

on


झाबुआ। जिले में चल रहा SIR अभियान (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) इस समय पूरे प्रदेश में अपनी कार्यशैली और परिणामों के लिए चर्चा में है। झाबुआ की कलेक्टर नेहा मीना, जिन्हें एक बार राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू तथा एक बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, इस अभियान को पूरी जिम्मेदारी और मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही हैं।

इलेक्शन संबंधी सभी कार्यों—मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलत नाम हटाने, बूथ मैनेजमेंट और टीम मॉनिटरिंग—को कलेक्टर नेहा मीना ने सम्पूर्णता और पारदर्शिता के साथ पूरा करवाया है।

कलेक्टर का दमदार नारा — “एक नारी, सब पर भारी”

नेहा मीना के इस प्रेरणादायक नारे ने न केवल प्रशासनिक टीम में ऊर्जा भरी है, बल्कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जागरूकता भी बढ़ाई है।
उनके नेतृत्व में SIR अभियान एक मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था, सख़्त फॉलोअप और मैदान में निरंतर उपस्थिति का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है।

SIR अभियान की मुख्य उपलब्धियाँ

घर-घर सत्यापन से लेकर ऑनलाइन डेटा अपडेट तक बेहतर समन्वय

हर ब्लॉक में अधिकारियों की जवाबदेही तय

मतदाता सूची में अधिकतम सटीकता का लक्ष्य

कमजोर व दूरस्थ क्षेत्रों पर विशेष फोकस

समय-सीमा में 100% कार्य पूर्ण कराने की तैयारी


झाबुआ प्रशासन की यह सफलता बताती है कि जब नेतृत्व मजबूत, नीयत साफ और कार्यशैली परिणाम देने वाली हो, तो जिले की दिशा और दशा दोनों बदल जाती हैं। कलेक्टर नेहा मीना का यह प्रयास पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरक मॉडल बन रहा है।

Trending