झाबुआ

कलेक्टर नेहा मीना ने गाँव–गाँव पहुँचकर बीएलओ से सीधा संवाद किया

Published

on

कलेक्टर नेहा मीना झाबुआ



झाबुआ।
जिले में चल रहे एस.आई.आर. (Special Intensive Revision) अभियान के तहत कलेक्टर  नेहा मीना स्वयं गाँव–गाँव, फलिया–फलिया पहुँचकर मतदाता सूची में सुधार कार्यों का निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करने वाले बीएलओ (BLO) कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान पत्र और पुरस्कार भी प्रदान किए।

कलेक्टर ने इस दौरान बीएलओ द्वारा घर–घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य की सराहना की और कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों ने भी कलेक्टर के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और बताया कि उनके सीधे संवाद से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है तथा सरकारी अभियानों के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

झाबुआ जिले में यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Trending