झाबुआ

SIR कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने पर 26 बीएलओ सम्मानित

Published

on

झाबुआ, 26 नवम्बर 2025। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले 26 बीएलओ को सम्मानित किया गया। इनमें 193-झाबुआ के 7, 194-थांदला के 6 तथा 195-पेटलावद के 13 बीएलओ शामिल हैं। कलेक्टर नेहा मीना ने सभी बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी के परिश्रम, निष्ठा और टीमवर्क के कारण ही मतदान केंद्रों में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हासिल किया है। आपका यह समर्पण विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनाता है। आप इसी ऊर्जा और लगन के साथ आगे भी कार्य करते रहें तथा अपने अन्य साथी बीएलओ को भी लक्ष्य पूर्ति में सहयोग प्रदान करें। जिला प्रशासन को आप पर गर्व है। यह सम्मान कार्यक्रम जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में प्रेरणादायी है।

सम्मानित बीएलओ
सम्मानित बीएलओ में 195-पेटलावद विधानसभा के प्रहलाद पाटीदार (मतदान केन्द्र 50-बोलासा), हिरालाल मुणिया (मतदान केन्द्र 118-झावलिया),  बाबूलाल गरवाल (मतदान केन्द्र 121-पोरवा),  रुमाल मैडा (मतदान केन्द्र 140-रायपुरिया), खुमानसिंह मैडा (मतदान केन्द्र 161-भूरीघाटी), गोर्धन पांचाल (मतदान केन्द्र 171-बेकल्दा), लुना मुनिया (मतदान केन्द्र 172-भेरुपाड़ा), वेलसिंह गुंडिया (मतदान केन्द्र 187-बोरघाटा), प्रदीप मैडा (मतदान केन्द्र 190-भूरीघाटी), नरसिंह खपेड़ (मतदान केन्द्र 245-खेडली), श्रीमती रेणु कछावा (मतदान केन्द्र 283-खांडियाखाल), जयशंकर गौतम (मतदान केन्द्र 288-महुडीपाड़ा गन्ना) तथा थानसिंह सेकु गाडरिया (मतदान केन्द्र 313-दात्याघाटी) शामिल थे। वहीं 193-झाबुआ विधानसभा के  नब्बू सिंह चावडा (मतदान केन्द्र 50), दीपेश कटारा (मतदान केन्द्र 70), गणपत चौहान (मतदान केन्द्र 81), प्रताप सिंह नायक (मतदान केन्द्र 151), सवसिंह चंगोंड़ (मतदान केन्द्र 272), सुश्री लाली वसुनिया (मतदान केन्द्र 303) तथा  राजेन्द्र सिंह कनेश (मतदान केन्द्र 329) को भी सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही 194-थांदला विधानसभा के  मुकेश मैडा (मतदान केन्द्र 12-झोसली),  आरुसिंह खड़िया (मतदान केन्द्र 70-जुलवालिया बड़ा),  वीरसिंह भाबर (मतदान केन्द्र 104-रुपारेल), रामसिंह सोलंकी (मतदान केन्द्र 113-मादल्दा),  मनीष भट्ट (मतदान केन्द्र 126-सदेदा) तथा धुलिया कटारा (मतदान केन्द्र 131- कुकड़ीपाड़ा) को भी 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति पर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर सी. एस. सोलंकी, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  विजय कुमार मण्डलोई, सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Trending