कलेक्टर नेहा मीणा के नेतृत्व और पूरे अमले की मेहनत ने साबित कर दिया कि टीमवर्क और सतत मॉनिटरिंग से हर प्रशासनिक लक्ष्य समय पर हासिल किया जा सकता है। पेटलावद की यह उपलब्धि झाबुआ जिले के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
पेटलावद विधानसभा SIR में झाबुआ का टॉप! 82.23% लक्ष्य हासिल कर जिले में सबसे आगे राजेश कांसवा झकनावदा झाबुआ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में पेटलावद विधानसभा क्षेत्र पूरे जिले में पहले स्थान पर पहुँच गया है। 82.23 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर पेटलावद ने प्रशासनिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। कलेक्टर और एसडीएम की सख्त मॉनिटरिंग से अभियान को मजबूती
जिला कलेक्टर नेहा मीणा और पेटलावद एसडीएम तनुश्री मीणा लगातार फील्ड मॉनिटरिंग कर रही हैं। बीएलओ, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी और पूरा अमला घर–घर जाकर मतदाता सूची का अद्यतन कर रहा है। तहसीलदार और राजस्व अमले की कड़ी मेहनत
पेटलावद तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनिल बघेल, रामा क्षेत्र के तहसीलदार व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर परमेश जैन, नायब तहसीलदार झकनावदा विजेंद्र कटारे, नायब तहसीलदार सारंगी अंकिता भिंडे सहित पूरी टीम दिन रात जुटी है।
पटवारियों की सक्रिय भागीदारी
मतदान केंद्रवार सटीक सत्यापन
घर–घर दस्तावेजीकरण
इन प्रयासों ने अभियान को बड़ी सफलता दिलाई। आंकड़े बता रहे मेहनत की कहानी
तहसीलदार अनिल बघेल के अनुसार— पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में 3,00,685 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 2,47,252 मतदाताओं की SIR प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। 82.23% लक्ष्य पूरा कर क्षेत्र पूरे जिले में प्रथम स्थान पर पहुँच चुका है।