bhopal

जनसंपर्क अधिकारियों ने समाप्त की हड़ताल, मांगों पर बनी सहमति

Published

on



भोपाल, 27 नवंबर 2025।
मध्यप्रदेश जनसंपर्क अधिकारी संघ की तीन दौर की वार्ता आयुक्त जनसंपर्क के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद जनसंपर्क अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी कामबंद हड़ताल समाप्त कर दी है।

जनसंपर्क अधिकारियों की यह हड़ताल अपर मुख्य सचिव, जनसंपर्क विभाग द्वारा पदस्थापना एवं अन्य मुद्दों पर उठाए गए प्रश्नों के संबंध में थी। आज हुई बैठक में आयुक्त जनसंपर्क द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति बनी। संघ ने भरोसा जताया कि विभाग द्वारा दिए गए आश्वासनों का समयबद्ध पालन किया जाएगा।

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Trending