झाबुआ

यातायात विभाग द्वारा लगातार स्कूली विद्यार्थियों को लेकर यातायात नियमों की समझाइश दी जा रही है

Published

on

यातायात मित्र यातायात विभाग के साथ सेवाएं दे रहे हैं।

झाबुआ – जिले में वाहन दुर्घटना में सबसे अधिक लोगों की मौत बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों की हो रही है। जिसको लेकर लगातार यातायात विभाग द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।  विभाग द्वारा नाबालिग बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है और  नियमों के उल्लंघन पर चालानी कारवाई भी की जा रही है । साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात मित्र का सहयोग भी लिया जा रहा है ।

बीते वर्ष से इस वर्ष अक्टूबर महीने तक वाहन दुर्घटना के प्रकरण, घायल और मृतकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। जनवरी से अक्टूबर महीने तक की बात की जाए , तो बीते वर्ष से इस वर्ष 69 वाहन दुर्घटना में प्रकरण बड़े है। वही 95 घायल और 29 लोगों की मौत अधिक हुई है । वही यातायात पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। जिला न्यायालय के सामने, पारा फाटक, मिंडल , राजवाड़ा चौक सहित विभिन्न स्थानों पर बगैर हेलमेट वाहन चलाने और दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवार लोगों को रोका गया।  इसके अलावा नाबालिग बच्चों को भी रोककर नियमों की समझाइश भी दी गई और बच्चों के पिता को बुलाकर उनको भी समझाइश दी गई है कि बिना लाइसेंस बच्चों को वाहन न दे और दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठायें । वही यातायात पुलिस हेलमेट पहने के लिए लोगों को पर्चे बांटकर जागरूक कर रही है । तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की समझाइश भी दी जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई की ।विभाग द्वारा रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान अंतर्गत 101 चालान भी बनाए गए ।

शहर के चौराहे पर यातायात मित्रों द्वारा यातायात व्यवस्था भी संभाल रहे हैं । शहर के राजवाड़ा चौक , जैल चौराहा, छतरी चौक , राजगढ़ नाका आदि क्षेत्रों में यातायात पुलिस द्वारा इन यातायात मित्रों के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही इन यातायात मित्रों द्वारा यातायात विभाग के साथ मिलकर भी स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है ।

हमारा सबसे अधिक फोकस स्कूली विद्यार्थियों पर है ।  विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में पहुंचकर यातायात के नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जाग्रत किया जा रहा है । और नाबालिग बच्चों को भी समझाइश भी दी जा रही है । हमारा यह अभियान जारी रहेगा ।

कमल मिंदल , यातायात प्रभारी , झाबुआ

Trending