पोक्सो एक्ट के अंतर्गत नियुक्त सपोर्ट पर्सन का प्रशिक्षण संपन्न लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पोक्सो) की धारा 39 के तहत नियुक्त सहायक व्यक्तियों (सपोर्ट पर्सन) का विधिवत प्रशिक्षण आज न्यायपीठ बाल कल्याण समिति, झाबुआ में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राधू सिंह बघेल के मार्गदर्शन एवं समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान समिति के सदस्य श्री चंचल भंडारी द्वारा पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं तथा सपोर्ट पर्सन की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। संरक्षण अधिकारी श्री पंकज बघेल ने सभी नियुक्त सपोर्ट पर्सन को निर्धारित गाइडलाइन एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
समिति की सदस्य श्रीमती सपना भट्ट ने प्रश्न–उत्तर के माध्यम से सपोर्ट पर्सन के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। वहीं विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह अहोरिया ने फील्ड में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में समिति सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह भूरिया, संरक्षण अधिकारी श्री कुंजराज बघेल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल अवासिया, अजय मुवेल आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी नियुक्त सपोर्ट पर्सन प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण बाल संरक्षण व्यवस्था को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।