, झाबुआ नगर (मप्र)। दिनांक 01 दिसम्बर 2025, कल्याणपुर रोड उदयपुरिया स्थानीय क्षेत्र में स्थित शराब की दुकान के कारण आए दिन विवाद और झगड़ों की स्थिति बन रही है, जिससे आसपास के रहवासियों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। सोमवार रात को अज्ञात व्यक्ति शराब के नशे में विवाद करते देखे गए वही कई सामान्य वर्ग के लोग परेशान होते है कहीं कोई st/sc एक्ट में रिपोर्ट दर्ज नही करवा दे
रहवासियों का कहना है कि शराब की दुकान शुरू होने के बाद से इलाके में झगड़े, शोरगुल और असामाजिक गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि कई शिकायतें करने के बावजूद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
लोगों ने बताया कि रात में नशे में धुत लोग लगातार झगड़ा करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण माहौल दिन-प्रतिदिन खराब होता जा रहा है।
रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब की दुकान के संचालन पर पुनर्विचार किया जाए, , या क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए, ताकि उदयपुरीया में शांति और .सुरक्षा वापस लाई जा सके।