झाबुआ

विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रयास से मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु 75 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत

Published

on




झाबुआ, 2 दिसंबर।
झाबुआ विधानसभा क्षेत्र में स्थित मंदिरों के जीर्णोद्वार कार्य के लिए लम्बे समय से लंबित द्वितीय किश्त के रूप में ₹75.50 लाख की राशि प्राप्त हो गई है। यह राशि विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के सतत प्रयासों और प्रभावी पहल का परिणाम है। डॉ. भूरिया ने इस विषय को न केवल धार्मिक न्यास मंत्री के समक्ष रखा, बल्कि विधानसभा के पिछले सत्र में भी इसे प्रमुखता से उठाया था।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के प्रयासों से तत्कालीन कमलनाथ सरकार द्वारा 9 मंदिरों हेतु कुल ₹1 करोड़ 98 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। साथ ही म.प्र. गृह निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी बनाकर 50 प्रतिशत राशि जारी कर दी गई थी, जिसके आधार पर कई मंदिरों के कार्य प्रारंभ हो चुके थे और कुछ पूर्ण भी हो गए थे।

लेकिन सरकार बदलने के बाद शेष राशि पर रोक लगा दी गई थी। इस कारण कई मंदिरों के कार्य अधूरे रह गए थे। झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने लगातार सरकार पर दबाव बनाते हुए इस विषय को प्राथमिकता से उठाया और जुलाई 2024 में धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेन्द्र लोधी को शेष राशि जारी करने का आग्रह किया था। मंत्री द्वारा यह मांग प्रमुख सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को भेजी गई थी।

अब संचालनालय धर्मस्व, न्यास एवं धर्मस्व विभाग, म.प्र. द्वारा आदेश क्रमांक 1188 दिनांक 13.11.2025 के तहत पुनर्वितरण आदेश जारी कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत निम्न मंदिरों को राशि स्वीकृत की गई है—

श्री राम मंदिर, अन्तरवेलिया – ₹20 लाख

श्री मासीसा मंदिर, तुली गली – ₹20 लाख

जगदीश मंदिर – ₹1 लाख

शंकर मंदिर, छोटा तालाब – ₹2.50 लाख

कालका माताजी मंदिर – ₹5 लाख

हनुमान टेकरी मंदिर, झाबुआ – ₹27 लाख
कुल राशि – ₹75 लाख 50 हजार


विगत छह वर्षों से लंबित ग्रामीण एवं शहरी धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्वार कार्य अब पुनः गति पकड़ सकेंगे। इस राशि की स्वीकृति से मंदिर समितियों एवं श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है।

राशि जारी होने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार, ठा. हितेन्द्रसिंह अन्तरवेलिया, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र गर्वाल, शंकर हटिला (कल्याणपुरा), पूर्व पार्षद बबलू कटारा, जितेन्द्र शाह, पिटर वाखला (भगोर), कनुभाई (भगोर) सहित विभिन्न मंदिर समितियों ने विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया का आभार व्यक्त किया है।

Trending