झाबुआ। स्वदेशी संकल्प यात्रा को लेकर आज झाबुआ में व्यापारिक संगठन CAT एवं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों संगठनों ने पूरे देश में स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।
स्वदेशी संकल्प यात्रा 8 दिसंबर को झाबुआ जिले की सीमा में प्रवेश करेगी और 09 दिसंबर तक शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण करने के बाद आगे धार की ओर प्रस्थान करेगी।
बैठक में CAT के जिलाध्यक्ष मुकेश जैन नाकोड़ा, जिला महामंत्री पंकज मोगरा, बबलू सकलेचा, संचित बाबेल, अमित जैन, अनिल रुनवाल, गौरव जैन, विराट पीतलियाँ, नितिन साकि, निशांन शाह, एवं स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अनिल पोरवाल और मनोज उपाध्याय सहित संगठन के जिलेभर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा की।