झाबुआ – इंदौर पब्लिक स्कूल , गडवाड़ा , झाबुआ के स्काउट एवं गाइड विभाग के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार पंड्या , स्काउट मास्टर कुलदीप पंवार तथा छात्रों द्वारा देवझिरी स्थित वन रोपणी का भ्रमण किया गया , जिसका उद्देश्य छात्रों को वन क्षेत्र वन्य-जीव तथा प्रकृति की विस्तृत जानकारी देना और इन सभी के प्रति सेवा भाव सिखाना था। छात्रों द्वारा सर्वप्रथम वन क्षेत्र में सफाई अभियान किया गया । तत्पश्चात स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक प्रदीप कुमार पंड्या द्वारा छात्रों को ध्वज का महत्व बताते हुए ध्वज बांधना सिखाया गया । पश्चात दलनायक नव्य भटेवरा के सानिध्य में ध्वजारोहण कर सभी टोलियों द्वारा झंडा गीत की प्रस्तुति दी गई। श्री पंड्या द्वारा छात्रों को अभिनय गीत ” मैं जंगल में रहता हूं ” अभिनय के साथ सिखाया गया। छात्रों को खोज चिन्हों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा वन रोपिणी में स्थान-स्थान पर लगाए गए । चिह्नों को ध्यान में रखते हुए छात्रों द्वारा गतिविधियां की गईं। छात्रों की विभिन्न टोलियों द्वारा छकड़ा दौड़ में भी प्रतिभागिता की गई। वन रोपिणी सहायक विकास पाल तथा वनरक्षक उमेश गामड़ द्वारा छात्रों को रोपिणी में उगाए गए सभी वृक्षों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को पर्वत स्थलों , मैदानों तथा जल क्षेत्र में लगने वाले वृक्षों की खासियत तथा अंतर के बारे में भी जानकारियां प्रदान की गईं। वन रोपिणी सहायक तथा वन रक्षक द्वारा देवझिरी स्थित प्राचीन संत सिंगाजी महाराज की तपोस्थली (गुफा) के दर्शन भी छात्रों को करवाए गए। स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण प्रदीप कुमार पंड्या तथा स्काउट मास्टर कुलदीप पंवार द्वारा रोपिणी सहायक और वनरक्षक का आभार व्यक्त किया गया।