झाबुआ – मेघनगर के सजेली के जंगलों में गौहत्या के बड़े पैमाने पर प्रमाण मिलने के बाद , विश्व हिन्दू परिषद और गौरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि वन विभाग के सहयोग के बिना गौहत्या संभव नहीं है । वही सोशल मीडिया पर जारी लिंक में किसी नोटबुक में आपसी लेन-देन के अलावा कई लोगों के नाम भी शामिल हैं उनकी बारिकी से जांच की जाना चाहिए । कहीं कोई नाम वन विभाग के कर्मचारी का तो नहीं है ।
13 दिसंबर शनिवार को मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ विहिप गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा के नेतृत्व में विभिन्न हिन्दू संगठनो के पदाधिकारियों ने इंदौर संभालायुक और डीआईजी को ज्ञापन देकर प्रकरण को बारिकी से जांच करने तथा आरोपियों और जिम्मेदार कर्मचारी-अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि जिला प्रशासन की जानकारी के बिना जंगल में इस तरह के कत्लखाने चलना सुरक्षा व्यवस्था में चूक ही नहीं वरन सिस्टम का फेलियर है, दोषी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। वन भूमि पर बने अवैध चर्च सहित अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाना चाहिए । गो हत्याओं के संरक्षणकर्ता पर एफआईआर दर्ज की जाए । वही गोमांस खरीदने बालों से जुड़ा दस्तावेज भी जब्त हुआ है । इस आधार पर सूक्ष्मता से जांच होना चाहिए
वही सोशल मीडिया पर जारी एक लिंक में बताया गया है कि जंगल भ्रमण के दौरान एक नोटबुक मिली है जिसकी शुरुआत में संस्कृत में कुछ लिखा हुआ है उसके बाद हिसाब किताब और आपसी लेनदेन के बारे में लिखा हुआ है किस किस से कितना लेना है किसी से रू 1000 किसी से 1500 किसी से 3500 रु । इसके अलावा कई नाम का जिक्र भी है जिसमें परु भाबोर , शंकर डामोर , फिरोज मावी , कालू डामोर , राजेश राखड़िया आदि के अलावा मनिया डामोर , मनीष, बिनु, प्रकाश पलासिया, राजू अमलियार आदि । इन सभी नामों को लेकर पुलिस और प्रशासन को सूक्ष्मता से जांच की जाना चाहिए । इन नामों में कहीं कोई नाम वन विभाग के किसी कर्मचारी का तो नहीं है । जिले में एक जैसे नामों के व्यक्ति दर्जनों मिल जायेंगे । लेकिन उनमें से कोई नाम वन विभाग में कार्यरत कर्मचारी का तो नहीं है। कोल डिटेल और अन्य डिजिटल प्रक्रिया से लोकेशन को लेकर भी जांच होना चाहिए ।इसको लेकर बारिकी से जांच होना चाहिए । जिससे इस गौहत्या को लेकर कोई बड़ा खुलासा हो सके । देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रशासन और पुलिस सजेली के जंगलों में हुई गौहत्या को लेकर जांच पड़ताल करेंगे……?