झाबुआ

कैट की झाबुआ तहसील कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Published

on



नवगठित टीम को मिली संगठन पदाधिकारियों की शुभकामनाएं

झाबुआ।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की झाबुआ तहसील कार्यकारिणी का विस्तार संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया। यह गठन कैट जिलाध्यक्ष मुकेश जैन ‘नाकोड़ा’ एवं जिला महामंत्री पंकज जैन ‘मोगरा’ की अनुशंसा एवं सहमति से किया गया।

तहसील अध्यक्ष संचित बाबेल एवं तहसील महामंत्री प्रांशु शाह द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न दायित्वों पर व्यापारियों को नियुक्त किया गया। सर्वसम्मति से तहसील उपाध्यक्ष पद पर जय भंडारी, ब्रजेश ट्वली एवं नीरज शर्मा को मनोनीत किया गया। तहसील मंत्री के रूप में निशान शाह, निखिल भंडारी, नितिन सांकी एवं बुरहानुद्दीन झाबुआवाला को जिम्मेदारी सौंपी गई।

तहसील कोषाध्यक्ष पद पर गौरव जैन (रत्नराज) एवं सह-कोषाध्यक्ष पराग रुनवाल को नियुक्त किया गया। वहीं तहसील संगठन मंत्री का दायित्व कार्तिक नीमा को सौंपा गया। मीडिया प्रभारी के रूप में मनोज अरोरा तथा आईटी सेल प्रभारी के रूप में अर्पित कटकानी को नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त तहसील कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लोचन गुप्ता, प्रितेश शाह, अक्षिश नीमा, अब्बास कथेरिया, पियूष पंवार एवं हर्षवर्धन राठौर को शामिल किया गया है।

नवगठित तहसील कार्यकारिणी को कैट के समस्त जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम व्यापारी हितों की रक्षा एवं संगठन के विस्तार हेतु प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Trending