झाबुआ

वाणिज्य के विद्यार्थियों ने किया मांडव का शैक्षणिक भ्रमण

Published

on

झाबुआ – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद चंद्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने मांडव का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण को गुरुवार सुबह 7:30 बजे महाविद्यालय के पीएम उषा परियोजना प्रभारी डॉ. वी.एस. मेड़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्यार्थियों को मांडव जिला-धार स्थित जहाज महल, हिंडोला महल एवं रानी रूपमती महल आदि ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया गया। इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ते रोजगार एवं व्यवसाय के अवसरों का अध्ययन किया। विद्यार्थियों ने पर्यटन स्थलों पर होटल व्यवसाय, मार्गदर्शक व्यवसाय, परिवहन व्यवसाय आदि के क्षेत्र में रोजगार एवं व्यवसाय के अवसरो तथा इन व्यवसाय में संभावनाओ एवं चुनौतियो के बारे में जानकारी प्राप्त की। पर्यटन के क्षेत्र में वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए अनेक रोजगारपरक संभावनाएं होने की दृष्टि से वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण विशेष महत्व का रहा। यह भ्रमण दल प्रभारी डॉ. कुंवर सिंह चौहान, प्रो. अनंत सिंह, डॉ. नवनीत सांकला, डॉ. जूली जैन, डॉ. राखी मंडलोई एवं डॉ. मारुत नायक के मार्गदर्शन में किया गया।

Trending