झाबुआ — ( मनोज अरोड़ा पीयूष गदीया की रिपोर्ट) – झाबुआ जिले के पिटोल चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम घाटिया में गौवंश की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों एवं ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि गांव में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से गोवंश की हत्या की जा रही है।सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पिटोल चौकी का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा।मौके पर 4 से 5 व्यक्ति मौजूद पाए गए, जो पुलिस और ग्रामीणों को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
झाबुआ जिले मे लगातार गोवंश की हत्या के मामले सामने आ ते जा रहे है यह प्रशाशन के लिए भी एक चुनौती बनता जा रहा है। फिलहाल पुलिस मे मामले की जाँच शुरु कर दी है।