झाबुआ

सामाजिक महासंघ जिला इकाई द्वारा राष्ट्रवाद, धर्म जागरण एवं सनातन संस्कारों की 5वीं पाठशाला 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक
न्यू पलॉश कान्वेन्ट में नन्हें-मुन्हें बच्चों के बीच पाठशाला की प्रचार-प्रसार सामग्रीयों का हुआ विमोचन

Published

on

सामाजिक महासंघ जिला इकाई द्वारा राष्ट्रवाद, धर्म जागरण एवं सनातन संस्कारों की 5वीं पाठशाला 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक
न्यू पलॉश कान्वेन्ट में नन्हें-मुन्हें बच्चों के बीच पाठशाला की प्रचार-प्रसार सामग्रीयों का हुआ विमोचन
तुलसी पूजन-आरती का हुआ आयोजन
झाबुआ। सामाजिक महासंघ जिला इकाई द्वारा राष्ट्रवाद, धर्म जागरण एवं सनातन संस्कारों की 5वीं भव्य पाठशाला का आयोजन आगामी 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक पैलेस गार्डन पर किया जा रहा है। जिसका समय प्रतिदिन सुबह 8.30 से 9.40 बजे तक रखा गया है। 6 दिवसीय पाठशाला में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ एवं वक्ताओं द्वारा बच्चों, युवाओं, माताओं, अभिभावकों एवं समस्त धर्मप्रेमी जनता को ज्ञानार्जन करवाया जाएगा। प्रतिदिन कार्यक्रम पश्चात् अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।
उक्त आयोजन को लेकर 26 दिसंबर, शुक्रवार दोपहर 11 बजे से पाठशाला की प्रचार सामग्रीयों का विमोचन कार्यक्रम स्थानीय सिद्धेश्वर कॉलोनी स्थित न्यू पलॉश कान्वेन्ट पर रखा गया। जिसमें सर्वप्रथम पधारे सामाजिक महासंघ के पदाधिकारी-सदस्यों, मातृ शक्ति और युवाओं का आत्मीय स्वागत न्यू पलॉश कान्वेन्ट के संचालक डॉ. संतोष प्रधान ने किया। बाद कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था की शिक्षिका आयुषी अग्निहोत्री ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों ने समधुर संगीतमय भजन ‘सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु …. करते है आज का काम हम शुरू ….’ गाया गया एवं उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर सामाजिक महासंघ के पदाधिकारियों, मातृ शक्ति और युवाओं ने तुलसी माता की पूजन, आरती कर परिक्रमा लगाई।
6 दिवसीय पाठशाला का भव्य स्तर पर होगा आयोजन
सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर ने बताया कि 6 दिवसीय पाठशाला में जिले के विषय विशेषज्ञों एवं वक्ताओं द्वारा बेहद आकर्षक धार्मिक प्रशनवाली के माध्यम से पुराणों की जानकारी, सनातन समाज के ज्वलंत विषयों पर विशेष संदेश, सनातन संस्कारों से जुड़ी विशेष बाते, देश-विदेश, प्रदेश एवं जिले की ज्ञानवर्धन जानकारी, योग का महत्व और उसकी आवश्यकता जैसे विषयों पर मनोरंजक तरीके से प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक महासंघ के राधेश्याम परमार ‘दादुभाई’ ने पाठशाला में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त बालक-बालिकाओं, युवाओं, महिलाओं, अभिभावकों एवं समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिकाधिक संख्या में पधारकर लाभ लेने हेतु भावभरी अपील की गई।
सामूहिक जयघोष के साथ प्रचार सामग्रीयों का हुआ विमोचन
बाद सामाजिक महासंघ के पदाधिकारियों में वरिष्ठ अशोक शर्मा, विनोदकुमार जायसवाल, शरतचन्द्र शास्त्री, पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय, पीडी रायपुरिया, डॉ. एमएल फुलपगारे, भेरूसिंह चौहान ‘तरंग’, प्रदीपकुमार पंड्या, हरिश शाह ‘लालाभाई’, नवीन पाठक, प्रवीणकुमार सोनी, आशीष चतुर्वेदी, मनोज अरोरा, सुनिल चौहान, कुलदीपसिंह पंवार, शंभुसिंह पुरोहित, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, एजनलाल भानपुरिया, गोपाल नीमा, शुभम राठौर, मधुसुदन शर्मा, जयेन्द्र बैरागी, जितेन्द्रसिंह पंवार, श्री चौहान, मातृ शक्तियों में भारती सोनी, भारती राठौर, रूक्मणी वर्मा आदि द्वारा भगवान श्रीराम, श्री हनुमानजी महाराज एवं भारत माता के सामूहिक जयघोष के साथ 6 दिवसीय पाठशाला के पेंपलेट्स, बेनर, पोस्टर आदि का गरिमामय रूप से विमोचन किया गया। अंत में पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार न्यू पलॉश कान्वेन्ट की एज्यूकेशन मोटिवेशनल डॉ. खूशबू प्रधान ने माना। इस अवसर पर पाठशाला के प्रथम दिन की अल्पाहार की व्यवस्था का लाभ न्यू पलॉश कान्वेट स्टॉफ द्वारा लिया गया।

Trending