थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)– थांदला नगर मे होने वाले हिन्दु सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है कार्यक्रम संयोजको के साथ स्वयं सेवको की टोलियो ने विगत दिनों ग्रहसम्पर्क अभियान,संध्या फेरी सहित विभिन्न प्रकार के माध्यमो से से निमंत्रण देकर हिन्दु समाज से अधिक से अधिक संख्या मे सम्मेलन मे आने को लेकर आग्रह किया है परिणाम स्वरूप नगर की अलग अलग बस्तियों मे प्रत्येक मे 3000 से अधिक की संख्या का लक्ष्य है।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीमार,कमलेश जैन ने बताया की हिन्दु सम्मेलन को लेकर नगर की महाराणा प्रताप बस्ती व संत रविदास बस्ती मे कल 27 तारीख को हिन्दु सम्मेलन हनुमान अस्ट मंदिर व पुरानी कृषि मंडी प्रांगण मे सम्म्पन होना है जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है गली मोहल्लो मे भगवा पताकाए लगाई गई है वही आयोजन प्रांगण को भी सुसज्जित किया गया है।इसी कड़ी मे स्थानीय हनुमान अस्ट मंदिर प्रांगण मे भजन संध्या का आयोजन युवा टोली द्वारा किया गया कल सुबह दोनो बस्तियों मे सुबह 10 बजे सम्मेलन की सुरुवात होगी जो आत्मीय भोज के साथ 12 बजे समापन होगी। साथ हि कार्यकार्याओ ने अधिक से अधिक संख्या मे हिन्दु सम्मेलन मे आने हेतु एक बार पुनः नगर के हिन्दु परिवारो से आवहान किया है। वही सकल व्यापारी संघ ने व्यापारियों से अपना व्यवसाय आधे दिन बंद रख कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आवहान किया है।