झाबुआ – विगत रात्रि में इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस MPO9 F A 8998 को दाहोद के पास ग्राम कतवारा में, पीछे से आ ट्रक चालक ने मारी टक्कर । यह टक्कर इतनी भयानक थी कि विकासखंड रामा के एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हो गए । जानकारी अनुसार जिला झाबुआ से मजदूरी करने हेतु अहमदाबाद जाते हुए, इंदौर अहमदाबाद बस को अवंतिका होटल दाहोद के पास एक्सीडेंट होने से भूराडाबरा का एक व्यक्ति कदम पिता जिंजू सिंगार की मृत्यु हो गई । जिंजू विशेष रूप से आवास सत्यापन करवाने हेतु अपने गांव आया था । वही इस एक्सीडेंट में कई लोग घायल भी हुए हैं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है ।