झाबुआ

PMUM शिक्षक संघ कर्मचारी कल्याण कोष में अजय देशमुख बने इंदौर संभागीय उपाध्यक्ष

Published

on


झाबुआ |
PMUM शिक्षक संघ द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। झाबुआ जिला प्रभारी श्री मगन सिंह बघेल जी के अनुमोदन के उपरांत श्री अजय देशमुख जी को संभागीय उपाध्यक्ष (इंदौर संभाग) के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक श्री सतीश खरे ने कहा कि श्री देशमुख का नेतृत्व, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में कोष को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री देशमुख के सक्रिय योगदान से जरूरतमंद शिक्षक एवं कर्मचारी परिवारों को समय पर सहायता और संवेदनशील सहयोग मिलेगा।
नवनियुक्त संभागीय उपाध्यक्ष श्री अजय देशमुख ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारी कल्याण कोष के उद्देश्यों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे तथा अधिक से अधिक शिक्षकों-कर्मचारियों को इस अभियान से जोड़ेंगे।
PMUM शिक्षक संघ परिवार ने श्री देशमुख को उनके उज्ज्वल, सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल के लिए असीम शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Trending