स्कूल प्रबंधन ने क्लब के कार्यों की सराहना की झाबुआ। इनरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति द्वारा शहर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय माधोपुरा में 29 दिसंबर, सोमवार को पहुंचकर यहां स्कूल के 120 बच्चों को ओसवाल कंपनी के एक जैसे रंगों के सुंदर स्वेटर निःशुल्क वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष डॉ. शैलू बाबेल ने बताया कि विद्यालय प्राचार्य द्वारा क्लब सदस्यों से कुछ समय पहले संपर्क किया गया, जब उन्हें पता चला कि इनरव्हील क्लब समाजसेवा का कार्य करता है, तो क्लब के सदस्यों ने बिना देर किए सिर्फ तीन दिन में ही स्कूली बच्चों के लिए सुंदर स्वेटर अरेंज किए और जब यह स्वेटर उन्हें वहां पहनाए गए तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक रहीं। उल्लेखनीय है कि इनरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति हर महीने कोई ना कोई समाजसेवा का कार्य जरूर करता है और वर्ष 2025 के अंतिम दिनों में इतने सारे बच्चों के चेहरे पर यह खुशी देखकर उनका यह साल सार्थक हो गया। क्लब द्वारा आने वाले समय में भी अगर कोई भी किसी भी जरूरतमंद को अगर किसी तरह की आवश्यकता, है तो वह इनरव्हील क्लब शक्ति सदस्यों से संपर्क करे सकता है। बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी क्लब अध्यक्ष डॉ. शैलू बाबेल के अनुसार संस्था के सदस्य स्वयं अपने फंड से शहर के जरूरतमंद लोगों की जरूरतमंद चीजों की मदद करते है। क्लब सदस्य खुशबू रूनवाल ने सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई कर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। क्लब सचिव विधि धारीवाल और एडिटर सोनम गादीया ने भी बच्चों को अच्छा इंसान बनकर भविष्य में लोगांे की मद्द करने का संकल्प दिलवाया। वर्तमान में क्लब में 24 सदस्य हैं। स्वेटर वितरण अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष शीतल जादौन, निकी जैन, रक्षा जैन और अन्य सदस्यों में निधिता रूनवाल, पूजा शाह, दीपा सोनी, परी जैन, नेहा संघवी, स्वीटी पाठक आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।