झाबुआ – जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई, व हेलमेट पहनकर दो पहिया चलाने की समझाइश भी दी गई ।
सोमवार रात्रि में शहर के राजगढ़ नाका क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को लेकर चैकिंग अभियान चलाया गया । विभाग द्वारा दो पहिया वाहन चालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई । तथा वाहन चालको को शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाइश दी तथा तेज गति से भी वाहन न चलाने को लेकर समझाया गया । चेकिंग के दौरान नाबालिग बच्चों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के मामले सामने आने पर उन्हें मौके पर रोका गया। यातायात पुलिस ने बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी और नाबालिगों को वाहन न सौंपने की सख्त हिदायत दी। बिना लाइसेंस बच्चों को वाहन न दे और दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने की समझाइश दी गई । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर अभिभावक भी कानूनी रूप से जिम्मेदार होते हैं । यातायात पुलिस ने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर भी जन-जागरूक किया गया । यातायात पुलिस ने आमजनों से अपील की कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। इस अभियान में सूबेदार कमल मिंदल, सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र खेड़े, स.उ.नि रामलाल सिंगार, आरक्षक सत्येंद्र, आरक्षक नटवर आदि शामिल थे ।
ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।