झाबुआ

सेवा भारती द्वारा श्री विघ्नहरा विहार धाम पर निःशुल्क सर्व रोग निदान एवं उपचार शिविर का हुआ आयोजन
90 से अधिक रोगियों ने लिया लाभ

Published

on


झाबुआ। शहर के समीपस्थ फुलमाल स्थित श्री विघ्नहरा विहार धाम पर सेवा भारती की ओर से निःशुल्क सर्व रोग निदान एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी प्रकार के बिमारियों के रोगियों का निःशुल्क  उपचार कर निःशुल्क दवाई वितरण भी किया गया। कैंप का फुलमाल सहित आसपास के गांवों के 90 से अधिक ग्रामीणांे ने लाभ लिया।
जानकारी देते हुए श्री विघ्नहार विहार धाम के मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि शिविर के शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में श्री विघ्नहार विहार धाम ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. यशवंत भंडारी, सेवा भारती के पदाधिकारियों में प्रदीप रूनवाल, राजेश मेहता, सुभाष गिधवानी, किशन मावी, वरिष्ठ शिक्षाविद् सुरेशचन्द्र जैन उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रारंभ में भगवान श्रीराम की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलन किया। स्वागत उद्बोधन विहार धाम चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. यशवंत भंडारी ने देते हुए शिविर का अधिकाधिक संख्या में ग्रामीणजनों से लाभ लेने हेतु आव्हान किया। शिविर के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा सेवा भारती के किशन मावी द्वारा की गई। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष हरिओम पाटीदार के नेतृत्व में सेवा भारती के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने कैंप का अवलोकन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेगजी अमलियार, ग्राम पंचायत फूलमाल के पूर्व उप सरपंच दीताभाई डामोर, धन्नाभाई गमार, कलसिंह डामोर, दिलीप डामोर आदि उपस्थित रहे।
कैंप में इन्होंने दी सेवाएं
शिविर में युवा चिकित्सक डॉ. पार्थ सक्सेना के साथ सीएचसी कल्याणपुरा से सीएचओ रीता टगरिया नरवालिया, एएनएम बीना मेड़ा नरवालिया, आशा कार्यकर्ता मोता राठौर झरनीया एवं सुनिता डामोर फूलमाल, रमिला वसुनिया सीएचओ गोपालपुरा, रामबाई भूरिया सीएचओ गेहलर बड़ी, प्रियंका डामोर गोला छोटी आदि ने सेवाएं दी। शिविर में सर्दी-जुखाम, बुखार के मरीज अधिक आने के साथ रोगियों को प्रदीप रूनवाल, राजेश मेहता एवं स्व. मधु भंडारी की स्मृति में राजेन्द्र भंडारी के सौजन्य से दवाईयों का वितरण हुआ। शिविर में सभी के ब्लड की जांच भी की गई। कैंप के समापन पर विहार धाम चेरिटेबल ट्रस्ट और सेवा भारती की ओर से चिकित्सकीय टीम का सम्मान किया गया। अंत में आभार प्रदीप रूनवाल एवं राजेश मेहता ने माना।

Trending