झाबुआ

प्राचीन श्रीराम मंदिर राजवाड़ा को दीपकों और विद्युत रोशनी से किया गया जगमगमंदिर में शिखर पर ध्वजारोहण के साथ सुंदरकांड पाठ, महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन रखा गया

Published

on



झाबुआ। अयोध्या में श्रीरामललाजी की भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव निमित्त प्राचीन श्रीराम मंदिर राजवाड़ा पर श्रीराम मंदिर सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके प्रथम दिन 30 दिसंबर, मंगलवार संध्याकाल पूरे मंदिर को दीपकों से सजावट के साथ आकर्षक विद्युत रोशनी की गई। दूसरे दिन 31 दिसंबर, मंगलवार सुबह 9 बजे से श्री सुंदरकांड पाठ आरंभ हुआ। दोपहर 11.30 बजे लाभार्थी परिवार द्वारा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण बाद दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन हुआ। बाद पेठे एवं चिरंजी का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि 30 दिसंबर, मंगलवार संध्याकाल श्रीराम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा पूरे मंदिर एवं परिसर को दीपकों से सजाने के साथ मंदिर आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमग हुआ। संध्याकाल श्रीराम दरबार की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। 31 दिसंबर, बुधवार सुबह 7 बजे मंदिर के सेवक रूपक त्रिवेदी द्वारा भगवान का अभिषेक कर सुंदर श्रृंगार एवं प्रातःकाल की आरती की गई। 9 बजे श्री परशुराम रामायण मंडल द्वारा संगीतमय समधुर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह पाठ दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का लाभ प्रदीप जैन कटारिया परिवार ने लिया। दोपहर 12 बजे अयोध्या में श्रीरामललाजी की भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव के द्वितीय वर्षगांठ निमित्त महाआरती का आयोजन रखा गया। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर भक्तों की भीड़ से खचाखच रहा।
दिनभर मंदिर में रहीं भक्तों की भीड़
इस दौरान सभी ने उत्साहपूर्वक भगवान श्रीराम एवं श्री हनुमानजी महाराज के सामूहिक जयघेाष लगाए। बाद सभी भक्तों को मंदिर समिति की ओर से प्रसादी के रूप में मिष्ठान, फल, चिंरजी आदि का वितरण किया गया। श्रीरामललाजी की द्वितीय वर्षगांठ को लेकर दिनभर मंदिर में भक्तों की दर्शन-पूजन के लिए भीड़ रहीं और मंदिर में भगवान भोलेनाथ एवं भगवान श्रीराम के जयघोष गूंजायमान हुए। सभी आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम मंदिर सेवा समिति से जुड़े सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Trending