झाबुआ

व्यापार व उद्यमिता को मिलेगा वैश्विक मंच  CAIT करेगा भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

Published

on

झाबुआ।
यदि आप स्टार्टअप फाउंडर, MSME उद्यमी या एक कुशल कारीगर हैं, तो आपके लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा वर्ष 2026 में भारतीय व्यापार महोत्सव का विराट आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन केवल एक ट्रेड फेयर नहीं, बल्कि “Made in India” उत्पादों, सेवाओं और नवाचारों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सशक्त अभियान है। इस महोत्सव के माध्यम से देश के लघु, मध्यम एवं पारंपरिक उद्योगों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें नए बाजार, निवेश और व्यापारिक साझेदार मिल सकेंगे।
CAIT द्वारा आयोजित यह व्यापार महोत्सव माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक पहल माना जा रहा है। इसमें स्टार्टअप्स, MSME इकाइयों, कारीगरों, महिला उद्यमियों तथा नवाचार करने वाले युवाओं को अपने उत्पादों और क्षमताओं के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
व्यापार विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 न केवल व्यापारिक गतिविधियों को गति देगा, बल्कि रोजगार सृजन, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
CAIT ने देशभर के उद्यमियों, व्यापारियों और कारीगरों से इस महोत्सव में सक्रिय भागीदारी कर “वोकल फॉर लोकल” को ग्लोबल बनाने की अपील की है।

Trending