DHAR

परामर्श दात्री समिति की बैठक में शासकीय लिपिक वर्गीय संघ द्वारा लिपिक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

Published

on

धार/ परामर्श दात्री समिति की बैठक में शासकीय लिपिक वर्गीय संघ द्वारा लिपिक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। संघ की मांगों एवं तथ्यों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए माननीय श्रीमान जिलाधीश महोदय द्वारा सहायक आयुक्त कार्यालय के तीन लिपिक कर्मचारियों का निलंबन समाप्त किए जाने का निर्णय लिया गया।

साथ ही, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को समयमान वेतनमान प्रदान किए जाने संबंधी आदेश जारी करवाए जाने पर कर्मचारियों में हर्ष एवं संतोष का वातावरण है। माननीय जिलाधीश महोदय के इस सकारात्मक, संवेदनशील एवं कर्मचारी हितैषी निर्णय से लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है।

इस अवसर पर शासकीय लिपिक वर्गीय संघ द्वारा माननीय जिलाधीश महोदय का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।इस अवसर पर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री सुनील कानूनगो, प्रांतीय सचिव श्री गंगा सिंह सिसोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिलीप पोटे, सचिव श्री प्रदीप जोशी, तहसील अध्यक्ष श्री प्रीतेश मालवीय सहित श्री वीरेंद्र सिंह गिरासे, श्रीमती ऋतुनागिया, श्री राजन जावड़कर, श्री राजाराम मेड़ा एवं श्री सुनील वर्मा उपस्थित रहे।
साथ ही आज़ाद शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री शैलेष मालवीय एवं श्री कैलाश पाल, ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य तथा अन्य लिपिक साथी भी उपस्थित रहे। कम शब्‍दो में बना दो
शासकीय लिपिक वर्गीय संघ माननीय जिलाधीश महोदय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है और आशा करता है कि भविष्य में भी कर्मचारियों की समस्याओं का इसी प्रकार न्यायोचित एवं संवेदनशील निराकरण होता रहेगा।

Trending