अलीराजपुर

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में खनिज ब्लॉक को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

Published

on

आलीराजपुर,07 जनवरी 2026। खनिज ब्लॉकों के संबंध में शासन द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्य के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आलीराजपुर, एसडीएम जोबट, एसडीएम चन्द्रशेखर आज़ाद नगर, अधीक्षक भू-अभिलेख, जल संसाधन विभाग के प्रमुख प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख प्रतिनिधि एवं जिला खनिज अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान खनिज ब्लॉक की प्रक्रिया किए जाने के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। खनिज ब्लॉक की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न करने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति सदस्यों द्वारा अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करे।  

Trending