झाबुआ – शहर में पहली बार ब्यूटी इंडस्ट्री के बढ़ते आयामों को देखते हुए न्यू लुक ब्यूटी पार्लर,झाबुआ और कशिश ब्यूटी पार्लर,मेघनगर के संयुक्त प्रयासों से द ग्रेंड ब्यूटी ब्राइडल शो मास्टर क्लास का आयोजन शहर के शगुन गार्डन में आयोजित किया गया । सौंदर्य एवं श्रृंगार के इस अनूठे कार्यक्रम में मुंबई से आई सिलेब्रिटी मॉडल खुशी शेख यहाँ सभी के मुख्य आकर्षण का केंद्र रही । सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथिगण एवं मेकअप आर्टिस्ट के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम में न्यू लुक ब्यूटी पार्लर, झाबुआ की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति अरोरा एवं कशिश ब्यूटी पार्लर,मेघनगर की डायरेक्टर स्वाति भाटी के द्वारा उपस्थित सेलिब्रिटी एवं मेकअप आर्टिस्ट सहित सभी अतिथियों का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया । सुंदर स्वागत परम्परा के पश्चात लाइव मेकअप डेमो देने हेतु बाहर से पधारी प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट सरिता प्रजापति-बड़नगर ,हार्दिका रानू कलाल बांसवाड़ा एवं नीमच से आशा मेघवाल द्वारा मेकअप का लाइव डेमो दिया गया। इसके साथ ही झाबुआ,राणापुर,मेघनगर,थांदला , आलिराजपुर,दाहोद,राजगढ़ एवं इंदौर आदि विभिन्न स्थानों से आई ब्यूटीशियन के द्वारा यहाँ अपने-अपने मॉडल का लाइव मेकअप कर उनके साथ रैंप वॉक किया गया । इस अवसर पर सेलिब्रिटी मॉडल खुशी शेख के द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच न्यू लुक ब्यूटी पार्लर के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की भव्य लॉन्चिंग की गई तथा सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में 30 मॉडल,20 वी.आई.पी मेम्बर एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया । इस शानदार कार्यक्रम में आयोजकों के द्वारा स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई जिसका सभी ने लुत्फ़ उठाया। और इसी के साथ सिलेब्रिटी मॉडल खुशी शेख के शानदार नृत्य के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । मेकअप का प्रशिक्षण लेने वाले मेकअप कलाकारों को इस कार्यक्रम के माध्यम अपनी कला का प्रदर्शन करने हेतु भव्य मंच प्राप्त हुआ,वही सभी को झाबुआ शहर में पहली बार इस तरह का अनूठा आयोजन देखने को मिला और इसकी सफलता को देखते हुए सभी ने कार्यक्रम की विशेष सराहना के साथ ही आयोजकों को सफल कार्यक्रम की बधाई दी । इस सुंदर और शानदार कार्यक्रम का सफल संचालन यहाँ श्रीमती रितु सोडाणी के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार श्रीमती प्रीति अरोरा द्वारा व्यक्त किया गया |