झाबुआ – शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,रेड रिबन क्लब ,यूथ रेड क्रॉस तथा मेरा युवा भारत के तत्वाधान में प्राचार्य डॉ अंजना सोलंकी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम ढ़ेकल बड़ी में एक दिवसीय दिवा शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम अधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने बताया विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस पर सेवा सप्ताह का आयोजन दिनांक 6 जनवरी से 12 जनवरी तक किया जाना है जिसके तहत महाविद्यालय में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां कराई गई। इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्राम ढ़ेकल बड़ी में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर ग्रामीणों और विद्यालय के छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।शिविर में सर्वप्रथम छात्रों से संवाद कर गुड टच बैंड टच,स्वच्छता ,नशा मुक्ति,साइबर जागरूकता ,सोशल मीडिया के प्रभाव,डिजिटल अरेस्ट ,मानसिक स्वास्थ्य,रक्तदान,एड्स,बाल विवाह,और करियर संबंधित जानकारी प्रदान की गई। श्रमदान करके विद्यालय परिसर की सफाई ,खरपतवार उन्मूलन किया गया।गतिविधियां के साथ साथ ग्रामीणों और विद्यालय के छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई । जिसमे स्वयं सेवी छात्राओं ने नारे बोल कर स्वच्छता ,नशामुक्ति,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,रक्तदान ,महिला सशक्तिकरण और एड्स पर लोगों को जागरूक किया । छात्रों और समस्त स्टाफ तथा स्वयंसेवी छात्राओं ने नशामुक्ति और स्वच्छता की शपथ ली।स्वयंसेवी छात्राओं ने बाइक पर जा रहे लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दी और ट्रैफिक नियम बताए ।ग्रामीण युवाओं से संवाद कर नशा के दुष्परिणाम ,एड्स बीमारी के लक्षण और निवारण की जानकारी दी गई।महिलाओं से संवाद कर बाल विवाह न करने की सलाह दी साथ ही अपनी बेटियों को शिक्षित करने के लिए समझाया गया। ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही नशा मुक्ति के जागरूकता के लिए पंपलेट बाटे।शिविर के माध्यम से छात्राओं का संपूर्ण विकास किया जा रहा साथ ही देश भक्ति की भावना जागृत कर सामुदायिक जुड़ाव पैदा किया जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉक्टर प्रीति त्रिपाठी, मेरा युवा भारत से जिला युवा अधिकारी प्रीति पंघाल,रिमी जी,सीता और विद्यालय से प्राचार्य सुरेश सोनी ,शिक्षिका विनीता बारिया,रेशमा डामोर , कांता खड़िया,स्वयंसेवी छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।