झाबुआ, 9 जनवरी 2026। कलेक्टर जिला झाबुआ द्वारा वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार झाबुआ जिले में निम्न तिथियों को संपूर्ण जिला क्षेत्र में स्थानीय अवकाश रहेगा— मकर संक्रांति – 14 जनवरी 2026 (बुधवार) शीतला सप्तमी – 11 मार्च 2026 (बुधवार) अनंत चतुर्दशी – 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) कलेक्टर कार्यालय से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों पर लागू नहीं होगा। साथ ही जिन शैक्षणिक संस्थाओं में इन तिथियों पर परीक्षाएं निर्धारित हैं, उन पर भी यह अवकाश प्रभावशील नहीं रहेगा। उक्त आदेश अपर कलेक्टर, जिला झाबुआ द्वारा जारी किया गया है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।