झाबुआ। दशा नीमा समाज महिला इकाई अध्यक्ष संगीता शाह, उपाध्यक्ष साधना शाह एवं वीणा कटलाना, सचिव सोम नीमा एवं नमिता कोठारी, कोषाध्यक्ष सीमा नीमा एवं वंदना शाह, सह-सचिव योगिता नीमा (पाटिल) एवं कविता शाह को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया है। जानकारी देते हुए दशा नीमा समाज अध्यक्ष मनीष कोठारी एवं सचिव राकेश शाह ने बताया कि मनोनीत महिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 14 जनवरी, बुधवार सुबह 8 बजे से स्थानीय श्री चारभुजानाथ मंदिर पर संपन्न हुआ। महिला पदाधिकारियों ने अपने पद और कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। बाद समाजजनों ने समस्त महिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया। महिला इकाई से आशा व्यक्त की गई है कि वह समाज को नई दिशा देने के साथ समाज हित में कार्य करेंगी।