पद्मजा गौशाला में गौमाताओं को करवाया आहार झाबुआ। राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ एवं गाय आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ (जीसीसीआई) की जिला इकाई द्वारा 14 जनवरी, बुधवार सुबह 9 बजे मकर संक्रांति एवं एकादशी के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम बिलीडोज स्थित पद्मजा गौशाला में गौ-सेवा का कार्य किया गया। जानकारी देते हुए आरजीएसएस जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि दोनो संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर गौशाला में गौमाताओं को हरी-सब्जियां एवं गुड़-चना आदि खिलाया और पुण्य लाभ लिया गया। इस अवसर पर आरजीएसएस एवं जीसीसीआई जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष रितेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र व्यास, वरिष्ठ मार्गदर्शक शंभुसिंह चौहान, महिला इकाई से दीपशिखा तिवारी एवं नेहा तिवारी आदि उपस्थित रहे।