मकर सक्रांति पर्व पर श्री कृष्णा गौ-सेवा सदन चारोलीपाड़ा में गौ-माता को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई झाबुआ। मकर संक्रांति के उपलक्ष में 14 जनवरी, बुधवार सुबह 10 बजे से श्रीकृष्ण गौ-सेवा सदन चारोलीपाड़ा, झाबुआ में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गौ माताओं को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई। उक्त आयोजन सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर के मुख्य आतिथ्यि मंें संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. केके त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में गौ-माता की महिमा का बखान किया एवं गौ-सेवा को ईश्वर के सेवा करने के समान प्रतिपादित किया। वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. केके त्रिवेदी ने बताया कि गौ माता की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई। गौ-माता कामधेनु होकर उसकी सेवा करने से अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है। आपने बताया कि भगवान कृष्ण भी गौ-सेवा के कारण गोपाल, गोविंद और गोवर्धन कहलाएं। साथ ही मृत्यु उपरांत मोक्ष का अंतिम स्थान जहां हम पहुंचते हैं प्राणी मात्र का जहां पर जन्म होता है, उस धाम को भी आपने गौलोक धाम होना बताया। आपने कहा कि गौ-सेवा करने से भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री हरि नारायण अत्यधिक प्रसन्न होते है। साथ ही वशिष्ठ ऋषि जमदग्नि की गौ सेवा की पौराणिक कथा सुनाते हुए सहस्त्रबाहु और परशुरामजी की कथा सुनाई। सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर ने दीप प्रज्जवलन कर गौ-माता की महाआरती की। बाद छप्पन भोग की प्रसादी गौ माता को अर्पण करते हुए उन्हें खिलाई गई। यह रहे विशेष रूप से उपस्थित इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवेन्द्र भायल, डॉ. विनोद मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, जिला सत्येंद्र यादव के साथ हेमेंद्रप्रसाद अग्निहोत्री, ललित त्रिवेदी, भेरूसिंह सोलंकी, विजेंद्र कटकानी, संजय ओटी डाबी, चेतन सोलंकी, पीयूष पंवार, बाबूलाल पांचाल, जय सोनी, लोचन गुप्ता, जितेंद्र शाह, प्रांशु शाह,पार्षद घनश्याम भाटी, रेखा अश्विन शर्मा, अनिला बेस, संदीप कानूनगो, भाजपा जिला मंत्री दीपेश बबलू सकलेचा, हेमेंद्र अरोड़ा, प्रदीप अरोड़ा, पं. मोहित पुरोहित, गजेंद्रसिंह चंद्रावत, एनएल पाटीदार, कुलदीपसिंह पंवार, विनोदकुमार जायसवाल, देवेंद्रप्रसाद अग्निहोत्री, चेतन सोनी, चारोलीपाड़ा सरपंच, जिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रुक्मणी रुक्मणी वर्मा, योगेश शाह, अशोक शर्मा, गोपाल नीमा, सुरेन्द्र कांठी, पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय, शंकरलाल शर्मा, सुशीलसिंह सिसोदिया, राकेश शाह आदि उपस्थित रहे।