झाबुआ – प्रधान मंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ संजू गांधी की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तहत 15 दिवसीय अल्पावधि रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण , जिसका शीर्षक मोबाइल रिपेयरिंग पर आधारित है का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य है युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना ।
प्रभारी प्राचार्या ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल रिपेयरिंग क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण के बाद युवा स्वयं का छोटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या सर्विस सेंटरों में नौकरी प्राप्त कर सकते है। वर्तमान समय में मोबाइल रिपेयरिंग क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं । यह प्रशिक्षण युवाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करेगा । इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर अनंत सिंह ने किया एवं आभार सेडमैप समन्वयक ने किया ।