चार टीमे बनाकर तेजस टीम को किया गया विजेता घोषित झाबुआ। जैन सोशल ग्रुप:आइकॉन अपनी अनोखी एवं नवाचारी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में समूह द्वारा ‘कौन बनेगा आइकॉन जीनियस’ नामक मेगा इवेंट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम को आइकॉनिक स्वरूप देने के लिए इवेंट की वर्किंग कमेटी पिछले कई दिनों से पूरी लगनता के साथ जुटी हुई थी। यह इवेंट ज्ञान और मनोरंजन का अनूठा संगम रहा, जिसे आधुनिक टेक्नोलॉजी एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर आकर्षक और जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहा घोड़ावत द्वारा श्री नवकार मंत्र के मंगलाचरण से हुआ। बाद ज्ञान आधारित इस गेम शो में प्रतिभागियों को चार टीमों में विभाजित किया गया। सभी टीमों के नाम देशभक्ति की भावना को दर्शाते हुए रखे गए। टीमों की कप्तानी इस प्रकार रही। तेजस अंकुर भंडारी एवं निशा भंडारी, धनुष अर्पित सकलेचा एवं श्रुति सकलेचा, ब्रह्मोस कपिल गादिया एवं परी गादिया, विक्रांत निशांत शाह एवं पूजा शाह रहे। रोमांचक मुकाबलों के बाद टीम तेजस टीम को विजेता घोषित किया गया। टीम के कप्तान अंकुर भंडारी को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं पूरी टीम को गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका शेलू बाबेल एवं निधि रुनवाल ने कुशलता से निभाई। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन मयंक निधिता रुनवाल एवं प्रयास सुहानी बाबेल ने किया। इवेंट को सफल बनाने में गौरव जैन, विराट पीतलिया एवं पराग रुनवाल का विशेष योगदान रहा। युवाआंे को किया गया प्रेरित एडवाइजरी टीम के नीरज गादिया, जय भंडारी एवं दिनेश रुनवाल ने सदैव की तरह मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर आभार अंकित रुनवाल एवं निधि रुनवाल ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष संचित शेलू बाबेल ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों का सादर धन्यवाद ज्ञापित किया। ‘कौन बनेगा आइकॉन जीनियस’ कार्यक्रम जैन समुदाय में ज्ञान, मनोरंजन एवं तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ, जिसने विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित किया।