झाबुआ। शहर के राजवाड़ा के समीप श्यामप्रेमी रविराजसिंह राठौर के निवास पर 15 जनवरी, गुरूवार रात 8.30 बजे से श्री खाटू श्याम संकिर्तन का आयोजन किया गया। यह आयोजन रविराजसिंह राठौर की माताजी देवेंद्र राठौर की जयंती एवं पिता स्व. ठाकुर लक्ष्मणसिंह राठौर की पुण्य स्मृति में हुआ। जिसमें श्री सिद्धी विनायक म्यूजिक आर्केस्टा पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक समधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। सर्वप्रथम आयोजनस्थल पर श्री खाटू श्याम भगवान की सुंदर झांकी सजाकर माता-पिता की तस्वीर भी विराजमान की गई। श्री श्याम प्रभु को विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। श्री खाटू श्यााम बाबा के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई। श्री खाटू श्याम भगवान एवं अखंड ज्योत के श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बारी-बारी से दर्शन किए एवं माता-पिता की आत्मशांति श्रेयार्थ श्री खाटू श्याम भगवान से विशेष प्रार्थना की गई। इस दौरान श्री सिद्धी विनायक म्यूजिकल आर्केस्ट्रा पार्टी ने संगीतमय समधुर प्रस्तुति दी। वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायक विरेन्द्रसिंह चौहान ने समधुर भजनों से समां बांधा। जिसमें श्री खाटू श्याम भगवान के एक से बढ़कर एक भजन गाए गए। जिनका भक्तजनों ने आनंद लिया। यह आयोजन देर रात करीब 12.30 बजे तक चला। बाद श्री खाटू श्यामजी की विशेष आरती कर सभी भक्तजनों को प्रसादी वितरण किया गया।