झाबुआ – झाबुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवझिरी द्वारा पंचायत कार्यों व योजनाओं व रखरखाव में उपयोग हेतु खरीदी गई सामग्री में अधिक दरों पर सामग्री खरीदी कर भुगतान किए गए हैं ग्राम पंचायत द्वारा बाजार दरों की तुलना में कई आवश्यक सामग्री को करीब 20 से 50 प्रतिशत अधिक कीमत पर खरीदा गया, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान हुआ और पंचायत के जिम्मेदारो का आर्थिक लाभ हुआ है। जो जांच का विषय है ।
जानकारी अनुसार झाबुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवझिरी में पंचायत निर्माण कार्य और रखरखाव हेतु सामग्री खरीदी मनमाने दामों पर की गई । पूर्व खबर में हमने बताया था कि किस प्रकार ग्राम पंचायत देवझिरी द्वारा 20 से 50 प्रतिशत अधिक दामों में खरीदी की गई । वही पंचायत द्वारा नवंबर और सितंबर माह 2024 में भी पुताई कार्य हेतु डिस्टेंबर 20 लीटर पैक या कि.ग्राम रु 1700 प्रति बाल्टी या 20 ली. खरीदा गया था जबकि यह डिस्टेंबर बाजार में लोकल कंपनी का मात्र रू 800 प्रति 20 लीटर आसानी से उपलब्ध है जबकि एशियन कंपनी की 20 ली. बाल्टी रु 1100 में उपलब्ध है । वही पंचायत द्वारा दो बिल में 20 ली. की करीब 30 बाल्टी की खरीदी की गई । इस प्रकार यदि लोकल कंपनी का डिस्टेंपर खरीदा गया है तो बाजार भाव से करीब दोगुने भाव में खरीदा गया था और यदि एशियन कंपनी का खरीदा गया है तो करीब रू 600 प्रति बीस लीटर , अधिक दामों में खरीदा गया और करीब 18000 रू का भुगतान अधिक कर , आर्थिक लाभ लिया होगा । वही पंचायत द्वारा डूयरागाड या कहें डेमप्रूफ डिस्टेंपर 20 ली. रू 5500 में खरीदा गया था और करीब 4 बाल्टी के लिए रु 22000 का भुगतान किया गया था । जबकि ब्रांडेड कंपनी का यह सामग्री रु 4200-4500 प्रति 20 ली . में आज भी उपलब्ध है । वही पंचायत द्वारा पुट्टी भी र 1050 में खरीदी , जबकि बाजार में ब्रांडेड कंपनी की पुट्टी रु 700-750 में आसानी से मिल रहीं हैं । इस तरह इस पंचायत द्वारा मनमाने दामों पर सामग्री खरीदी की जा रही है जबकि पंचायत का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए संपूर्ण पंचायत का चौतरफा विकास , लेकिन पंचायत के सरपंच सचिव अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं । इस तरह की संपूर्ण खरीदी जांच का विषय है और जांच पश्चात शासन को आर्थिक हानि को लेकर कारवाई भी होना चाहिए ।
वही ग्राम पंचायत देवझिरी द्वारा या सरपंच या सचिव द्वारा 21 फरवरी 2025 को एक विवो कंपनी का मोबाइल भी ख़रीदा गया है और यह मोबाइल पंचायत कार्य हेतु या निजी उपयोग हेतु खरीदा गया है जांच का विषय है लेकिन इसका भुगतान ग्राम पंचायत देवझिरी द्वारा किया गया है और करीब रु 30000 का भुगतान किया गया है वहीं अन्य पंचायत में भी हमने जानकारी निकाली तो संभवतः ही इस तरह की मोबाइल खरीदी की गई है ।