झाबुआ। भारतीय स्टेट बैंक राजवाड़ा झाबुआ द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक रत्नेशकुमार सिंघई एवं एचआर मैनेजर दीपेश शर्मा तथा बैंक की मुख्य प्रबंधक पूजा शिंदे के आतिथ्य में शासकीय कन्या हाईस्कूल बुनियादी को इंसीनेटर मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर बैंक के फिल्ड ऑफिसर आनंद चौहान एवं सर्विस मैनेजर पिंकेश सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसबीआई की मुख्य प्रबंधक पूजा शिंदे ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा सोशल रिस्पांसबिलिटी निभाने में अग्रसर रहती है। बैंक द्वारा आगामी समय में भी सोशल एक्टीविटीस के तहत आवश्यक सामग्रीयों का वितरण कार्य किया जाएगा। विद्यालय की ओर से संस्था प्राचार्य विनीत तिवारी ने मशीन प्राप्त की। इस हेतु बैंक प्रबंधक का स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता शांतिलाल बारिया ने आभार माना। इस अवसर पर विद्यालय का स्टॉक, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।