श्री बड़केश्वर महादेव ग्रुप की बैठक हुई संपन्न झाबुआ। शहर के नेहरू मार्ग पर प्राचीन संतोषी माता मंदिर स्थित श्री बड़केश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष चौथा शिव-पार्वती विवाहोत्सव का आयोजन धूमधाम से एवं हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। विवाह महोत्सव निमित्त 4 दिवसीय आयोजन रखे गए है। आयोजन को लेकर श्री बड़केश्वर महादेव ग्रुप की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित हुई। जिसमें तय किया गया कि शिव-पार्वती विवाहोत्सव पर आगामी 13 से 16 फरवरी तक चार दिवसीय आयोजन किए जाएंगे। जिसमें प्रथम दिन 13 फरवरी, शुक्रवार दोपहर 3 बजे से गणेश पूजन बाद रात 8.30 बजे से मेहंदी एवं बन्ना-बन्नी गीत, 14 फवरी, शनिवार सुबह 8.30 बजे से माता पूजन, दोपहर 12.40 बजे मंडप सज्जा बाद रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। 15 फरवरी, रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दोपहर 12.30 बजे से श्री बड़केश्वर महादेवजी का रूद्राभिषेक बाद दोपहर 3.30 बजे से शिवजी की बारात शहर में बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी। रात 8.40 बजे से मंदिर मंे शिव-पार्वतीजी के शुभ विवाह की विधि संपन्न की जाएगी। 16 फरवरी, सोमवार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मंदिर परिसर में महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन रखा गया है। बैठक में श्री बड़केश्वर महादेव ग्रुप से जुड़े वरिष्ठजनों में शंकरलाल मिस्त्री, अनिल जैन, प्रवीण श्रीवास, पं. मोहित पुरोहित, ओम सोनी, जगदीश बैरागी, अमित चौहान, हार्दिक अरोड़ा, दक्ष बैरागी सहित अन्य मातृ शक्तियां उपस्थित रहीं। आगामी दिनों में शिव-पार्वती विवाहोत्सव की आमंत्रण-पत्रिकाओं का विमोचन भी किया जाएगा।