झाबुआ

खोड़ियार माता मंदिर पर माता के प्राकट्योत्सव पर दो दिवसीय आयोजन 25 एवं 26 जनवरी को होंगे

Published

on


26 जनवरी को महाआरती एवं महाप्रसादी (भंडारे) का होगा आयोजन
झाबुआ। शहर के कॉलेज मार्ग स्थित प्राचीन श्री खोड़ियार माता मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खोड़ियार माता मंदिर समिति द्वारा मातारानी का प्राकट्योत्सव दो दिवसीय आयोजन के साथ 25 एवं 26 जनवरी को मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए मंदिर समिति से जुड़े विरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि 25 जनवरी, रविवार रात 8.30 बजे से श्री सिद्धी विनायक म्यूजिकल आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा समुधर संगीतमय श्री खाटू श्याम संकिर्तन का आयोजन रखा गया है, जो देर रात तक चलेगा। 26 जनवरी, सोमवार सुबह मातारानी का विशेष श्रृंगार, आरती बाद दोपहर 12.30 बजे से महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती पश्चात् दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन रखा गया है, जो शाम करीब 5 बजे तक चलेगा। 26 जनवरी को खोड़ियार माता का प्राकट्योत्सव होने से दिनभर मंदिर में भक्तों की दर्शन-पूजन के लिए भीड़ रहेगी। खोड़ियार माता मंदिर समिति द्वारा शहर की धर्मप्रेमी जनता से दो दिवसीय आयोजन में अधिकाधिक संख्या मंे पधारकर लाभ लेने हेतु अपील की है।

Trending