झाबुआ

उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर मेला हुआ संपन्न
क्षतिग्रस्त हुए ड्रेगन झूले को रखा गया है यथावत

Published

on


झाबुआ। शहर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल द्वारा जिले के संत स्व. खुमसिंह महाराज की स्मृति में आयोजित ‘महाराज नो मेलो’ का 20 जनवरी को समापन हुआ। 21 जनवरी को मेले में झूले-चकरी लगाने वाले व्यवसाईयों द्वारा झूले खोलने के साथ दुकानदारों द्वारा भी अपनी दुकाने समेट दी गई। हॉलाकि मेले में जिस ड्रेगन झूले से हादसा हुआ था, उस झूले का वैसे ही यथावत रखा गया है। इस घटनाक्रम में झूले मालिक एवं ऑपरेटर पर पुलिस प्रशासन ने एफआईआर दर्ज की है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इस घटनाक्रम में जांच भी की जा रहीं है।
उल्लेखनीय है कि मेले की जिला प्रशासन से 1 से 20 जनवरी तक की अनुमति थी। 20 जनवरी तक मेला चलने के बाद 21 जनवरी, बुधवार को मेले में लगे झूले-चकरियों को खोलने का कार्य झूले-चकरी व्यवसायी करते देखे गए। मेले में करीब 8-10 छोटे एवं बड़े झूले-चकरी लगे थे। जिसमें से ड्रेगन झूला, जिससे विगत 19 जनवरी, सोमवार शाम को झूला टूटने से स्कूली बच्चें घायल होने से 2 बालिकाओं को अधिक चोट आने पर उन्हें जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। इस मामले में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस घटनाक्रम में जांच के आदेश जारी किए गए है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा मेले में उक्त झूले के मालिक एवं ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके चलते मेले में बाकी झूले-चकरियों को हटाए जाने के साथ उक्त झूले को क्षतिग्रस्त अवस्था में यथावत रखा गया है।
दुकानदारांे ने भी हटाई दुकाने
मेले में झूले-चकरी के साथ कपड़े, श्रृंगार, सौंदर्य प्रसाधन, बच्चों के खिलौने, स्वल्पाहार आदि की भी करीब 40-50 दुकाने लगी थी, जो मेले की समयावधि समाप्त होने के बाद दुकानदारों ने हटा दी है। मेले में झूले-चकरी को खोलने के लिए जेसीबी मशीन की मद्द लिए जाने के साथ मेलास्थल से निकले कूड़े-कचरे की नगरपालिका की स्वच्छता शाखा द्वारा सफाई कर पूरे मैदान को साफ-सुथरा किया गया है। 21 जनवरी को मेला स्थल पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया

Trending