झाबुआ

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सुनील कुमार डावर को तहसीलदार पद पर पदोन्नति

Published

on


भोपाल | 21 जनवरी 2025
मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री सुनील कुमार डावर, नायब तहसीलदार, जिला झाबुआ को तहसीलदार पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है। यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय, खंडपीठ इंदौर द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री डावर द्वारा तहसीलदार पद पर पदोन्नति हेतु प्रस्तुत अभ्यावेदन पर विचार करते हुए न्यायालय ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए थे। इसके पश्चात विभागीय पदोन्नति समिति की पुनरीक्षण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2006 एवं 2007 के गोपनीय प्रतिवेदन सेवा में उपलब्ध न होने के कारण वर्ष 2010 एवं 2011 के गोपनीय प्रतिवेदनों के आधार पर प्रकरण का परीक्षण किया गया।
समिति द्वारा नायब तहसीलदारों की पदक्रम सूची दिनांक 01.04.2009 के आधार पर वरिष्ठता का निर्धारण करते हुए श्री सुनील कुमार डावर को दिनांक 01.01.2010 की स्थिति में उपयुक्त पाया गया।
अतः राज्य शासन द्वारा श्री डावर को दिनांक 18.07.2011 से तहसीलदार पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान करते हुए आगामी आदेश तक जिला झाबुआ में पदस्थ किया गया है।
यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।

Trending