आचार्य डॉ. देवेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में आयोजित श्री शिवशक्ति महायज्ञ एवं निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने की शिरकत नव-दंपतियों को आर्शीवाद प्रदान कर सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी
झाबुआ। जिले के पेटलावद के ग्राम बनी में परम् पूज्य आचार्य डॉ. देवेंद्र शास्त्री के पावन सानिध्य में श्री हरिहर निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित श्री शिवशक्ति महायज्ञ एवं 11 कन्याओं के निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में मप्र शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया विशेष रूप से शामिल हुई। मंत्री निर्मला भूरिया ने उक्त आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक सहयोग प्रदान करते है। उन्होंने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार संपन्न करवाए गए। आयोजन समिति द्वारा मंत्री निर्मला भूरिया का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजजन, श्रद्धालुगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।