झाबुआ — अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में विद्या, बुद्धि एवं कला की देवी माँ सरस्वती का पूजन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पीले रंग की वेशभूषा में सहभागिता करते हुए विधिवत पूजन-अर्चन किया।सरस्वती पूजन विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति सम्मान, एकाग्रता एवं सृजनात्मकता का विकास करता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. लोकेश दवे, डॉ.चारुलता दवे, प्राचार्य रितेश लिमये द्वारा पंडित जैमिनी शुक्ला के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शारदा कुमावत ने छात्रों को बसंत पंचमी के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन एवं सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।
बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा विद्यालय में प्रवेश पर एडमिशन फीस में 100%छूट का ऑफर रखा गया। इससे अभिभावको को ₹11000 का लाभ होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन विद्यालय परिवार के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।