झाबुआ

झाबुआ – इंदौर पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया

Published

on

झाबुआ – इंदौर पब्लिक स्कूल  में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नन्हें-नन्हें बच्चों के विद्यारंभ संस्कार के लिए पट्टी पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया , जिसमें सभी उपस्थित अभिभावकों तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीप्ति सरन द्वारा विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में विधि विधान से पूजन कर किया गया।  बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय में प्रवेश शुल्क पर 100% छूट रखी गई थी , जिसका लाभ झाबुआ जिले के बहुत से अभिभावकों ने लिया। जो छात्र विद्यालयीन जीवन में पहली बार प्रवेश कर रहे हैं , उनके लिए विद्यालय द्वारा विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया , जिसमें उन्होंने एक ए 4 शीट पर अपने हाथों की छाप, ओम , स्वास्तिक तथा अक्षर अ लिखकर विद्यारंभ प्रारंभ किया। मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका शुभा गुप्ता तथा श्रीमती संजना राठौर द्वारा किया गया तथा आभार श्रीमती संजना राठौर द्वारा व्यक्त किया गया।

Trending