सभी राष्ट्रप्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील झाबुआ। शहर से सटे हाथीपावा पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हाथीपावा मार्निंग क्लब द्वारा 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 7.30 बजे जिले की शान 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। ध्वजारोहरण वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति मनोज भाटी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर हाथीपावा मार्निंग क्लब के सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित रहेंगे। झंडावदन पश्चात् अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई है। हाथीपावा मार्निंग क्लब ने सभी राष्ट्रप्रेमियों से इस अवसर पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने हेतु अपील की है।