झाबुआ —- 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत एक गणराज्य देश स्थापित हुआ था। संविधान के नियमों के पालन की शपथ के साथ ही अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ में 77 वाँ गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय को तिरंगे, गुब्बारों तथा रंगोली से सुसज्जित किया गया। विद्यालय के संचालक डॉ. लोकेश दवे, डॉ.चारूलता दवे और डॉ. रितेश लिमये द्वारा झंडा फहराया गया। ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गया। इसके पश्चात विद्यालय के संचालक डॉ. लोकेश दवे,डॉ. चारूलता दवे और डॉ. रितेश लिमये का शिक्षिका भगवती हाडा, नम्रता शक्तावत और पायल जोशी द्वारा तिलक लगाकर और हस्तनिर्मित मोमेंटो देकर स्वागत किया।
देश भक्ति के वातावरण में विद्यालय के कक्षा 5 वीं छात्रों द्वारा डंबल पीटी का प्रदर्शन किया गया जो रोचक था। छात्रा अवधि गौड़,निमिष नागर, श्रेणी जैन, प्रियल सोलंकी ने हिंदी भाषा में और अरीशा जैन ने संस्कृत भाषा में भाषण द्वारा अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा 4 ‘ ब’ के छात्रों द्वारा मनमोहक कविता प्रस्तुत की गई। कक्षा 4, 5 और 6 के छात्रों द्वारा अंग्रेजी में संवाद प्रस्तुत किया गया जो रोचक था। कक्षा 5 वीं की छात्राओं देशभक्ति से ओतप्रोत वीर रस की कविताएं प्रस्तुत की । कक्षा 1 और 2 के छात्रों ने भी मनभावन प्रस्तुति दी। शिक्षिका संतोष पांचाल ने वीर रस से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की। डॉ. चारूलता दवे ने इस अवसर पर छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए संविधान के नियमों का पालन और छात्रों को अच्छे से पढ़ाई करने और अपने घर तथा विद्यालय में स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे ने पढ़ाई के साथ अनुशासन के महत्व को समझाया। शिक्षा, संस्कार और स्वच्छता को ही अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल सफलता का आधार मानते हुए शपथ दिलवाई। पढ़ाई के साथ अनुशासन के महत्व को समझाया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये ने छात्रों से कहा कि हमें अपने माता-पिता और भारत माता के प्रति आधार के भाव रखना चाहिए और कभी भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए जीवन में आगे बढ़ाने के लिए जो भी कार्य करें मन लगा करके एवं निष्ठा से करें विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि में भाग ले तथा अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने का प्रयास करें। इसके पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षकों ने राष्ट्रगीत के द्वारा कार्यक्रम को समाप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती शुभांगी ठाकुर तथा श्रीमती पिंकी चौहान द्वारा किया गया। शुभांगी ठाकुर द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई।